फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   DM raided the liquor shops, raided

डीएम ने शराब की दुकानों पर मारा छापा, हड़कंप

Sat, 08 Jun 2019 12:15 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज
महराजगंज Published by: राकेश पांडेय Updated Sat, 08 Jun 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
DM raided the liquor shops, raided
rose wine - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। डीएम ने शुक्रवार को शराब की दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान अस्थाई लाइसेंस और रेट लिस्ट का बोर्ड न देखकर नाराजगी जताई। मौके पर मौजूद जिला आबकारी अधिकारी को दुकानों का स्थाई लाइसेंस जारी करने के निर्देश दिए। डीएम की इस कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा। 
विज्ञापन

डीएम रवीश गुप्त सबसे पहले बघौली स्थित देशी शराब की दुकान पर पहुंचे। वहां पर स्टाक रजिस्टर को चेक किया। दुकान पर रेट लिस्ट न लगे होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने दुकान का लाइसेंस चेक किया तो वह अस्थाई मिला। इसके बाद डीएम अब्बासगंज और भीटिया स्थित शराब की दुकानों पर पहुंचे। वहां पर रेेट लिस्ट नहीं लगा था। इस पर डीएम ने जिला आबकारी अधिकारी श्रीप्रकाश सिंह से नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि रेट लिस्ट न होने से दुकानदार ओवररेटिंग कर सकते है। इसलिए हर दुकानों पर रेट लिस्ट जरूर होना चाहिए। इसके बाद डीएम दुर्गजोत स्थित शराब की दुकान को चेक किश्स। डीएम ने बताया कि शराब की दुकानों को चेक किया गया है। कहीं पर भी रेट लिस्ट नहीं लगा था। दुकानों को अस्थाई लाइसेंस जारी हुआ है, जो नियम विपरित है। आबकारी विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि औपचारिकता पूर्ण कर सभी दुुकानों को स्थाई लाइसेंस जारी  करें। इसके साथ ही दुकानों पर रेट लिस्ट का बोर्ड लगवाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद भी कहीं रेट लिस्ट का बोर्ड नहीं मिला तो आबकारी विभाग के जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed