फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   dm inspected regarding khichadi mela

Maharajganj News: खिचड़ी मेले में सुरक्षा के होंगे कड़े प्रबंध

Fri, 13 Jan 2023 08:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
dm inspected regarding khichadi mela
चौक बाजार में खिचड़ी मेले को लेकर निरीक्षण करते डीएम सत्येंद्र कुमार।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
खिचड़ी मेले में सुरक्षा के होंगे कड़े प्रबंध
विज्ञापन

महराजगंज। चौक बाजार में लगने वाले खिचड़ी मेले को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जाएंगे। मेला क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा।

ये बातें जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बृहस्पतिवार को चौक बाजार स्थित गोरक्षनाथ मंदिर परिसर में मेला स्थल के निरीक्षण के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि पुलिस उपाधीक्षक स्वयं हालात पर नजर भी रखें। उप जिलाधिकारी सदर को निर्देशित किया कि वे नायब तहसीलदार को मेला मजिस्ट्रेट पद की जिम्मेदारी दें। चौक के चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि मेले में मेडिकल टीम को तैनात की जाए, जिससे कि आपात स्थिति में लोगों की मदद की जा सके। अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि वे मेले में सफाई, पेयजल व अन्य सुविधाओं की व्यवस्था करें। सभी प्रवेश स्थलों पर पार्किंग की व्यवस्था की जाए। बैरिकेडिंग भी कराई जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री नवसृजन योजना के तहत बन रहे पार्क व टैक्सी स्टैंड का भी निरीक्षण किया तथा जनवरी के अंत तक कार्य को पूरा कराने का निर्देश दिया। इस दौरान उप जिलाधिकारी मोहम्मद जसीम, पुलिस उपाधीक्षक सूर्यबली मौर्य, अधिशासी अधिकारी दिनेश सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed