{"_id":"694af3855f66c3a6e5078231","slug":"dm-gave-instructions-to-light-bonfires-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-167433-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: डीएम ने दिए अलाव जलाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: डीएम ने दिए अलाव जलाने के निर्देश
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने नगर पालिका महराजगंज क्षेत्र में अलाव और रैन बसेरों का आकस्मिक निरीक्षण कर ठंड से बचाव के इंतजामों का जायजा लिया। सबसे पहले विभिन्न जगहों पर अलाव की व्यवस्था को देखा। निर्धारित प्वाइंट्स पर अलाव की व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिशासी अधिकारी को नियमित एवं प्रभावी रूप से अलाव जलाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने चिउरहा स्थित रैन बसेरे का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय रैन बसेरे में तीन यात्री ठहरे हुए पाए गए। जिलाधिकारी ने वहां आवासित यात्रियों से बातचीत कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान रैन बसेरे में अलाव, पेयजल, कंबल सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध पाई गईं। निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरा अक्रियाशील पाया गया, जिसपर जिलाधिकारी ने तत्काल कैमरे को ठीक कराने और सतत् क्रियाशील रखने का निर्देश दिया।
वहीं अपर जिलाधिकारी ने चिउरहा स्थित कान्हा गोशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोवंश शेड, भूसा–चोकर, अन्य पोषक आहार और हरे चारे आदि की व्यवस्था की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान लगभग 55 कुंतल भूसा, लगभग 12 क्विंटल चोकर सहित गुड़ व अन्य पोषक आहार उपलब्ध थी।