फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   DM directed officers in meeting

आबादी के निकट किसी भी दशा में न हो कटान

Sun, 17 Apr 2022 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
DM directed officers in meeting
आबादी के निकट किसी भी दशा में न हो नदी की कटान
विज्ञापन

महराजगंज। आबादी के निकट किसी भी दशा में नदी की कटान न हो। कटान रोकने के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। बाढ़ से बचाव के दृष्टिगत सिंचाई विभाग के जिम्मेदार सभी आवश्यक प्रबंध करना सुनिश्चित करें। इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। ये बातें जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बाढ़ से बचाव व नहरों के संचालन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में कहीं। उन्होंने सभी एसडीएम व सिंचाई खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता को कटान संबंधी सूची को अलग-अलग उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया। सिंचाई खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि वे नहरों का संचालन समय से कराना सुनिश्चित करें, जिससे कि खरीफ की फसल की सिंचाई में कोई समस्या न आए। सभी टेल तक पानी पहुुंचाने की व्यवस्था की जाए। सिंचाई खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता को टेल की सूची उपलब्ध कराने को कहा, जिससे कि प्रधानों के माध्यम से सत्यापन का कार्य कराया जा सके।

डीएम ने निर्माणाधीन पुल व पुलियों की जानकारी ली तथा फोटो भी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। कमांड एरिया में कम तालाब होने पर असंतोष जताते हुए तालाब के निर्माण पर जोर देने की बात कही। इस दौरान अधिशासी अभियंता विनोद कुमार, दिनेशपाल शर्मा, राजीव कपिल समेत सहायक अभियंता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed