फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Diwali markets were abuzz with the spirit of Diwali, with diyas and candles selling in abundance.

Maharajganj News: दीपावली की रौनक से गुलजार रहे बाजार, खूब बिके दीये-मोमबत्ती

Sun, 19 Oct 2025 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 19 Oct 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Diwali markets were abuzz with the spirit of Diwali, with diyas and candles selling in abundance.
खलीलाबाद के गोलाबाजार में बरतन खरीदती हुई महिलाएं । संवाद
संतकबीरनगर। दीपावली पर्व को लेकर रविवार को भी बाजारों में रौनक देखने को मिली। कुछ लोगों ने धनतेरस के चलते बर्तन, वाहन व अन्य सामान नहीं खरीदे थे, इसलिए लोग दीपावली के लिए खरीदारी करते नजर आए। वहीं लोग अपने शुभेच्छुओं और मित्रों को उपहार देने के लिए भी लोग उपहार व मिठाइयाें की खरीदारी करते देखे गए।
विज्ञापन

प्राय: धनतेरस पर ही लोग एक साथ धनतेरस और दीपावली की खरीदारी पूरी कर लेते हैं, लेकिन रविवार को दीपावली का बाजार देखने लायक था। एक ओर परंपरागत मिट्टी का दीपक, खिलौना, पूजन सामग्री आदि से बाजार सजा हुआ था। दूसरी और मोमबत्ती और झालरों की जगमगाहट बाजार की चमक बढ़ा रही थी। बाजार में जगह-जगह गणेश-लक्ष्मी की विभिन्न रंग-रूपों वाली मूर्तियां खूब बिक रही थी। लोकल फॉर वोकल की अपील के चलते इस बार मिट्टी के दीये खूब बिके।
विज्ञापन

कपड़ों की खरीद के लिए दुकानों पर काफी भीड़ दिखी। मिठाई सहित सभी ट्रेड की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ नजर आई। खरीदारी अच्छी होने पर कारोबारियों के चेहरे पर मुस्कान नजर आ रही थी। ग्रामीण बाजारों में दीपावली को लेकर काफी चहल-पहल देखने को मिली। दुकानों से विभिन्न प्रकार के सामानों की ग्राहकों ने जमकर खरीदारी की। बाजार में काफी भीड़ के कारण रास्तों पर जाम की स्थिति नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बर्तन, आभूषण और इलेक्ट्रानिक्स सहित कई दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ पहुंची। हर कोई अपनी सामर्थ्य के हिसाब से खरीदारी में जुटा रहा। रेडीमेड कपड़ों की दुकान पर भी भीड़ रही। जिले के महुली, सेमरियांवा, धनघटा, मेंहदावल, पौली, हैसर समेत अन्य बाजारों में लोगों की काफी भीड़ देखी गई। लोग भारी संख्या में खरीदारी करते हुए नजर आए।

--------------------------------

छोटी दीपावली पर बिके 400 से अधिक दो पहिया वाहन
छोटी दीपावली के अवसर पर जिले में काफी संख्या में दो पहिया वाहनों की बिक्री हुई। जिले में 400 से अधिक दो पहिया वाहनों की बिक्री हुई। रविवार को जिले के विभिन्न दोपहिया व वाहनों के शो रूम पर लोगों की भारी भीड़ लगी रही। स्थिति यह रही कि जिन लोगों ने धनतेरस के दिन शनिवार के चलते वाहन नहीं खरीदे थे, उन लोगों ने वाहनों की खरीदारी आज की। गगन होंडा के प्रोप्राइटर गगनदीप सिंह सैंकी ने बताया कि भारी संख्या में लोगों ने शनिवार के चलते वाहनों की खरीदारी नहीं की थी। इन लोगों ने रविवार को वाहन खरीदे। उनके शो रूम से 152 वाहनों की खरीद और बिक्री रविवार को हुई। स्कूटी को लेकर महिलाओं में अधिक रुझान रही। कुछ लोगों ने दीपावली के अवसर पर वाहन खरीदने के लिए बुकिंग कराई है। वहीं विशाल बजाज के मनीष रुंगटा ने बताया कि आज भी वाहनों की बिक्री काफी तेजी से हुई। भारी संख्या में लोग वाहन खरीदने के लिए आए।
--------------------------
बर्तन बिक्रेताओं के यहां लगी रही खरीदारों की भीड़
जिले में बर्तन विक्रेताओं के यहां भी खरीदारों की काफी भीड़ रही। शनिवार के चलते तमाम लोगों ने स्टील के बर्तनों की खरीदारी नहीं की थी। उन लोगों ने बर्तनों की खरीदारी आज की। इस दौरान भारी संख्या में लोगों ने स्टील के बर्तनों के साथ नान स्टिक कुकवेयर, ड्रम सेट तथा अन्य सामान खरीदे। वहीं इंडक्शन चूल्हा भी भारी संख्या में लोगों ने खरीदा। वहीं एल्यूमिनियम के बर्तनों की भी लोगों ने खरीदारी की। पीतल की मूर्तियों के खरीदार भी दुकानों पर देखे गए।
--------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed