{"_id":"6130c2f58ebc3e74e77fc87c","slug":"dive-in-danda-river-one-dead-body-recovered-maharajganj-news-gkp4076332155","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज: डंडा नदी में छलांग लगाने वाले व्यक्ति का शव बरामद, घंटों करनी पड़ी मशक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज: डंडा नदी में छलांग लगाने वाले व्यक्ति का शव बरामद, घंटों करनी पड़ी मशक्कत
Thu, 02 Sep 2021 06:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 06:45 PM IST
सार
डिहवा पुल से गत रविवार की सुबह एक व्यक्ति ने डंडा नदी में लगा थी छलांग, कोई कार्रवाई न करने की बात पर परिजनों ने शव को अपने सुपुर्द ले लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महराजगंज जिले के नौतनवां थाना क्षेत्र के सुंडी मार्ग पर स्थित डिहवा पुल से रविवार की सुबह एक 53 वर्षीय व्यक्ति ने डंडा नदी में छलांग लगा दी थी। काफी तलाश के बावजूद व्यक्ति का शव बरामद नहीं हुआ था। इस बीच बृहस्पतिवार की दोपहर उस व्यक्ति का शव संपतिहा चौकी क्षेत्र के बैरिया गांव से होकर बहने वाली डंडा नदी से बरामद हुआ।
विज्ञापन
शव मिलने की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक नौतनवां राजेश कुमार पांडेय, चौकी प्रभारी दुर्गेश कुमार सिंह एवं एसएसबी के जवान मौके पर पहुंच गए। यहां घंटों मशक्कत करने के बाद शव को नदी से बाहर निकाला गया। कस्बे के बिस्मिल नगर वार्ड निवासी शिव प्रसाद (53) गत रविवार की सुबह करीब 11 बजे किसी बात को लेकर नौतनवां थाना क्षेत्र के सुंडी डिहवा स्थित एक पुल से डंडा नदी में छलांग लगा दिए थे।
विज्ञापन
व्यक्ति के नदी में कूदने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फोर्स ने काफी तलाश कराने का प्रयास किया था, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया था। इस बीच बृहस्पतिवार की सुबह संपतिहा चौकी क्षेत्र के बैरिया गांव से होकर बहने वाली डंडा नदी की ओर खेत में काम करने गए कुछ लोगों की नजर नदी में उतराते हुए शव पर पड़ी तो लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने कोई कार्रवाई न करने की बात कहते हुए शव को अपनी सुपुर्दगी में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय ने पंचनामा भरकर शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौपने की पुष्टी की।