फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   District 'Prabhu's grace

जिले पर ‘प्रभु’ की कृपा

Fri, 26 Feb 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज Updated Fri, 26 Feb 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
 जिले पर प्रभु की कृपा हो ही गई। बृहस्पतिवार को रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने जब बजट का पिटारा खोला तो लोग उछल पड़े। रेलवे लाइन से जुड़ने का सपना साकार होने लगा।
विज्ञापन


घुघली, महराजगंज, आनंदनगर रेल खंड के लिए 306 करोड़ मंजूर किया है। ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने के लिए फरेंदा-नौतनवा रेलखंड पर दस किलोमीटर पुरानी पटरी बदलने के अलावा सिसवा में बापूधाम एक्सप्रेस ट्रेन के स्टॉपेज की घोषणा की गई।
विज्ञापन


रेल बजट को लेकर सुबह से ही कोई टीवी सेट से चिपका था तो कोई सोशल मीडिया पर। लोगों को जिला मुख्यालय रेल खंड से जुड़ने की बेचैनी अधिक थी। घुघली, महराजगंज, आनंदनगर तक 50 किलोमीटर में पटरी बिछानी है। पहले प्रदेश सरकार जमीन के लिए अड़ंगा डाल रही थी लेकिन इस बार कोई मतलब नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार नीति आयोग के माध्यम से रेल खंड पर काम कराएगी। आनंदनगर-नौतनवा मार्ग पर दस किलोमीटर पुरानी पटरी हटाई जाएगी। इसके लिए 50 करोड़ का बजट मंजूर हुआ है। पुरानी पटरी हटाकर नई पटरी लगाने के बाद गाड़ियों की स्पीड बढ़ जाएगी। गोरखपुर आनंदनगर समपार लेन पर ओवर ब्रिज बनाया जाएगा। सिसवां में व्यापारियों की मांग पर रेल मंत्री ने पोरबंदर बापूधाम एक्सप्रेस का ठहराव का निर्णय लिया है। नौतनवा के प्लेटफार्म नंबर दो का उच्चीकरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed