फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   district panchayat member on strike for certificate

प्रमाण पत्र के लिए जिला पंचायत सदस्य धरने पर बैठे

Thu, 17 Mar 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ महराजगंज
ब्यूरो अमर उजाला/ महराजगंज Updated Thu, 17 Mar 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
district panchayat member on strike for certificate
धरना प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
जिला योजना समिति का चुनाव जिला मुख्यालय डीएम कोर्ट में संपन्न हुआ। विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र न मिलने पर शाम छह बजे जिला पंचायत सदस्य डीएम आफिस के सामने धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


जोनल मजिस्ट्रेट तहसीलदार फरेन्दा ज्ञानेश्वर प्रसाद ने बताया की जिला योजना के चुनाव में 49 मतदाता थे। जिसमें से 36 ने अपने मतों का प्रयोग किया। चुनाव में 20 प्रत्याशी मैदान में थे। अनाराक्षित के लिए 11 प्रत्याशी, ओबीसी में पांच, एससी में चार पदों पर चुनाव होना था।
विज्ञापन


जिसमें अनारक्षित के लिए आठ प्रत्याशी, ओबीसी के लिए चार प्रत्याशी और एससी के तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। उन्होंने बताया की अनाराक्षित के लिए नरसिंह पांडे, दीपक, पवन यादव, मुुकेश कुमार, वसीम, सुरेश चंद, एकरार, क्यामुददीन, ग्यासुददीन, जुगानी, जितेन्द्र कुमार ने परचा दाखिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओबीसी के लिए अजय कुमार, जितेन्द्र शर्मा, जवाहर जायसवाल, सुग्रीव व रामसूरत यादव चुनाव मैदान में थे। जब कि एससी पद पर मनोज कुमार, दुखराम, रामकेवल व लालजी चुनाव मैदान में रहे। चुनाव सम्पन्न कराने में अजात शत्रु शाही, सुशील कुमार पांडे व विकास सिंह के देख रेख में सम्पन्न हुआ।

एडीएम कृपाशंकर पांडे ने बताया की चुनाव सुबह दस बजे से शुरू हुआ तीन बजे तक सम्पन्न हो गया। चार बजे से मतगणना शुरू कर दिया गया । आधे घंटे बाद मतगणना की प्रक्रिया समाप्त कर दी गई।


जिला पंचायत सदस्यों को सायं छह बजे तक चुनाव का घोषणा न होने पर डीएम कार्यालय के सामने धरना पर बैठ गये। उनका आरोप है कि डीएम व एडीएम सरकार के दबाव में आकर चुनाव की घोषणा नहीं कर रहे हैं।  जिससे सभी जिला पंचायत सदस्य धरना पर बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed