फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   District Judge administered the oath of office to newly elected officials

Maharajganj News: जिला जज ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई

Wed, 24 Apr 2024 05:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 24 Apr 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
District Judge administered the oath of office to newly elected officials
महराजगंज। कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला जज नीरज कुमार ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई। जिला जज ने कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि बार और बेंच को मिलकर सभी तक न्याय की पहुंच को सुनिश्चित करना होता है। उम्मीद है नई कार्यकारिणी बार और बेंच के मध्य सेतु का कार्य करते हुए लंबित मुकदमों के निस्तारण में सहयोग प्रदान करेगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अनुनय झा ने कहा कि पूर्व कार्यकारिणी को उनकी सेवाओं के लिए सभी की ओर से धन्यवाद देना चाहता हूं। कलक्ट्रेट प्रशासन की ओर से बार को सभी जरूरी सहयोग मिलेगा और बार से अपेक्षा है कि लोगों को शीघ्र न्याय दिलाने और मुकदमों के निपटारे में वह पीठासीन को पूरा सहयोग देगा। एडीजे पवन कुमार श्रीवास्तव ने कहा की पुरानी कार्यकारिणी को उनकी सेवाओं के लिए धन्यवाद देता हूं और नवीन कार्यकारिणी के सदस्यों को बधाई देता हूं। बार और बेंच के मध्य समन्वय रहे और वादियों को दोनों समयांतर्गत न्याय प्रदान कराएंगे, ऐसी आशा है।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने कहा कि बार के ऊपर निरंतर कार्य का दबाव रहता है, फिर भी आशा है कि वह वादियों को तारीख के बजाय न्याय दिलाने का पूरा प्रयास करेगा। धन्यवाद ज्ञापन कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र लाल श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर एसडीएम सदर रमेश कुमार, एएसडीएम मदन मोहन वर्मा, सीओ सदर आभा सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed