{"_id":"63012cd34c063156534a4b7d","slug":"district-hospital-only-22-out-of-37-posts-posted-maharajganj-news-gkp44766185","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल : 37 में से 22 पदों पर ही तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल : 37 में से 22 पदों पर ही तैनाती
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में बैठे मरीज व तीमारदार।संवाद
- फोटो : MAHARAJGANJ
जिला अस्पताल : 37 में से 22 पदों पर ही तैनाती
विशेषज्ञ चिकित्सकों व रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति न होने से मरीजों कोे नहीं मिल रहा समुचित इलाज
महराजगंज। जिला अस्पताल में पर्याप्त विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती न होने से मरीजों को समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा है। जहां 37 पद स्वीकृत हैं वहीं, 22 पदों पर ही तैनाती है। 15 पद खाली होने से अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था पर असर पड़ रहा है। हालांकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से दो चिकित्सकों को जिला अस्पताल में संबद्ध किया गया है।
उल्लेखनीय है कि स्थानांतरित चिकित्सकों के स्थान पर अभी तक कोई तैनाती नहीं हो सकी है जिससे मरीजों को परेशानी हो रही है। जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहा है। सीएचसी पर तैनात दो स्त्री रोग विशेषज्ञ को यहां संबद्ध किया गया है। जबकि हृदय रोग के मरीजों को मजबूरन गोरखपुर जाना पड़ता है। वहीं, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. एके द्विवेदी को सीएमएस का प्रभार मिला है। प्रत्येक दिन जिला अस्पताल में 700 से अधिक मरीज इलाज कराने आते हैं।
--------
इन प्रमुख चिकित्सकों की नहीं है तैनाती
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, अधीक्षिका महिला, सीनियर रेडियोलाजिस्ट, रेडियोलाजिस्ट, चार इमरजेंसी मेडिकल अफसर, वरिष्ठ पैथोलॉजिस्ट, हृदयरोग विशेषज्ञ, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी का एक पद, स्त्री रोग विशेषज्ञ दो पद, चिकित्साधिकारी महिला अनुभाग में दो चिकित्साधिकारी की तैनाती नहीं है।
विज्ञापन
--------
बोले मरीज, इलाज में हो रही परेशानी
मोहनापुर की संगीता ने बताया कि अल्ट्रासाउंड कराने के लिए निजी सेंटर में जाना पड़ रहा है। अगर अस्पताल में सुविधा मिलती तो अधिक रकम नहीं खर्च होती। शीतलापुर के महेंद्र ने बताया कि हृदय रोग के डॉक्टर तैनात नहीं रहने से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर इलाज के लिए जाना पड़ रहा है। जिला अस्पताल में डॉक्टर रहते तो ज्यादा दूरी तय नहीं करनी पड़ती। इस प्रकार बेहतर इलाज की सुविधा देने के दावे फेल होते नजर आ रहे हैं।
---------------
जिला अस्पताल में जो संसाधन उपलब्ध हैं उससे मरीजों का बेहतर इलाज किया जा रहा है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती के लिए उच्चाधिकारियों को सूचना भेजी गई है। शासन स्तर से ही डॉक्टरों की तैनाती होगी।
एके द्विवेदी, प्रभारी सीएमएस, जिला अस्पताल