{"_id":"941610bf99133f959453fda5ef1fb9e8","slug":"district-development-outlined-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के विकास का खाका खींचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के विकास का खाका खींचा
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज
Updated Sun, 21 Feb 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत बोर्ड की बैठक जिला पंचायत साभागार में गहमागहमी के बीच हुई । बैठक के दौरान नोकझोंक के बीच 64 करोड़ रुपये का अनुमानित धनराशि का बजट पास किया गया।
मुख्य अपर अधिकारी जीके सिंह ने बताया की बोर्ड की बैठक में 14 जनवरी को हुई बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की गई। इसके अलावा विकास कार्यों पर चर्चा भी हुई। प्रधानमंत्री ग्रामीण साड़क योजना में 62 किमी सड़क बनवाने का प्रस्ताव पासा किया गया है।
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत लेबर बजट में चार करोड़ रुपये पास किया गया है। उसके अलावा पुनरीक्षित आय व्यय बजट, अनुमानित आय व्यय बजट, जिला पंचायत अनुश्रवण, जिला पंचायत के व्यवसायिक भवनों व दुकानों के नक्शे से संबंधित माडल उपविधि लागू की गई है। राज्य कर्मचारियों की भांति जिला पंचायत के अधिकारी कर्मचारी को एक जुलाई 15 से मंहगाई भत्ता 113 के स्थान पर 119 प्रतिशत के भुगतान की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके अलावा कर दाता, जिला पंचायत में सेवारत एंव सेवानिवृत्त कर्मचारियों को राज्य कर्मचारियों की भांति चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराये जाने राज्यपाल द्वारा सहर्ष स्वीकृत प्रदान की गई।
विज्ञापन
बैठक में राज्य वित्त योजना की कार्य योजना पर चर्चा शुरू होते ही बैठक में मौजूद जिला पंचायत सदस्य अजय कुमार गुप्ता ने एमए जीके सिंह से इस वित्तीय कार्य योजना व टेंडर की प्रकिया के बारे में प्रश्न पूछा। जिस पर उन्होंने सही जबाब नहीं दिया। इस बात पर जिला पंचायत सदस्यों व एमए से नोकझोंक भी हुई। उन्होंने बताया की राज्य वित्त में 25 करोड़, मनरेगा में 04 करोड़, अनुरक्षण में 04 करोड़ के अलावा लेबर बजट व जिला योजना की बजट का प्रस्ताव भी पास किया गया। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभुदयाल, नौतनवां विधायक कौशल सिंह, प्रभारी सीडीओ ऋषिमुनि उपाध्याय, जिला पंचायत सदस्य नरसिंह पांडे, क्यामुददी, जितेन्द्र यादव, सहित तमाम अधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।