फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   'Dispose of Pension cases in 15 days'

‘15 दिन में निपटाएं पेंशन से जुडे़ मामले’

Tue, 18 Dec 2018 12:39 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Tue, 18 Dec 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
'Dispose of Pension cases in 15 days'
‘15 दिन में निपटाएं पेंशन से जुडे़ मामले’ - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। पेंशनर्स दिवस के मौके पर सीडीओ राम सिंहासन प्रेम ने सोमवार को पेंशनरों की समस्याओं के समाधान के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेंशन से संबंधित मामले हर हाल में 15 दिन के अंदर निस्तारित करें।
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों को पेंशन का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर करने के भी निर्देश दिए। बैठक के दौरान पेंशनरों के लंबित भुगतान के मामलों की जानकारी ली और पेंशनरों के हित को ध्यान में रखते हुए उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान का निर्देश दिए। पेंशनर रामबृक्ष मिश्रा, राधेश्याम चौबे आदि ने बारी बारी से संबंधित विभागों के लंबित प्रकरणों के संबंध में अधिकारियों को जानकारी दी। पेंशनर संघ के जिलाध्यक्ष हरिशंकर मणि त्रिपाठी ने पेंशन से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. क्षमा शंकर पांडेय ने बताया कि वर्ष 2018 में स्वास्थ्य विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों के अवकाश नगदीकरण का भुगतान कर दिया गया है। कहा कि पेंशनरों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि पेंशन के भुगतान के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। प्रभारी कोषाधिकारी रमेश चंद्र पांडेय ने कहा कि पेंशनर को यदि किसी प्रकार की परेशानी हो तो उसकी जानकारी उन्हें दें। इस अवसर पर सतीश चंद दूबे, दिलीप श्रीवास्तव, जयप्रकाश दूबे, महेंद्र सिंह, रामा मिश्रा, श्रीनाथ धर दूबे सहित कई अन्य लोग  मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed