{"_id":"6192a6abfba5fa05fe6f7c98","slug":"discussion-on-making-medical-facilities-hi-tech-maharajganj-news-gkp416467930","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सीय सुविधाओं को हाईटेक बनाने पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सीय सुविधाओं को हाईटेक बनाने पर चर्चा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिकित्सीय सुविधाओं को हाईटेक बनाने पर चर्चा
मधुमेह से बचाव के लिए कार्यशाला में मिली जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जनपद की चिकित्सीय व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से इंडियन मेडिकल एसोसिएशन जिला कमेटी के तत्वावधान में रविवार की रात कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें विश्व मधुमेह दिवस सहित विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श हुआ।
मुख्य अतिथि एसीएमओ डॉ राजेंद्र प्रसाद ने बीमारी के लक्षण, उसके कॉम्प्लिकेशन एवं बचाव के उपाय बताए। इस बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि परहेज ही मधुमेह से बचाव का सबसे बड़ा साधन है। विशिष्ट अतिथि सीएमएस डॉ. एके राय ने कहा कि मधुमेह से ग्रसित मरीजों को खान-पान पर विशेष ध्यान रखना चाहिए। लापरवाही के कारण यह बीमारी बढ़ती है और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
संगठन के अध्यक्ष डॉ. ठाकुर भारत श्रीवास्तव, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. शांति विजय मिश्र, निशांत कुमार, ज्योत्सना ओझा, डॉ. के आर मिश्र, एके वर्मा, जैनुल आबदीन, रमेश पटेल, सलीम खान ने भी अपने विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन
इस दौरान डॉ. रश्मि श्रीवास्तव, डॉ. बीके द्विवेदी, डॉ. गौरव मद्धेशिया, डॉ. केपी सिंह, डॉ.अबरार उल हक खान,डॉ. महेंद्र सिंह, डॉ. जियाउद्दीन, डॉ. टी सुल्ताना, डॉ. बीके शुक्ला, डॉ. उर्वशी राय, आशीष, आर रमन, डॉ. आरके विश्वकर्मा, डॉ. मोनिका श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।