{"_id":"6298fb7b7d844316dc10d763","slug":"disappionted-maharajganj-news-gkp439043475","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही: गर्मी में शुद्ध पेयजल की आस में निराश हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही: गर्मी में शुद्ध पेयजल की आस में निराश हुए लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लापरवाही: गर्मी में शुद्ध पेयजल की आस में निराश हुए लोग
- तीन वर्ष बाद भी तीन वाटर एटीएम से नहीं निकल सका शुद्ध जल
- मोटर खराब होने से वाटर एटीएम पर महीनों से लटक ताला
संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल। नगर पंचायत में तीन वर्ष बीतने के बाद भी तीन वाटर एटीएम से शुुद्ध पेयजल आपूर्ति नहीं हो सकी। एक वाटर एटीएम का मोटर खराब होने से एटीएम पर ताला लटक रहा है। जिम्मेदारों ने शहरवासियों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए वर्ष 2018 में राज्य वित्त आयोग से लाखों रुपये खर्च कर चार वार्डों में वाटर एटीएम लगवाना शुरू किया था, लेकिन जिम्मेदारों ने केवल एक ही वाटर एटीएम को संचालित किया। जबकि बाकी तीन वाटर एटीएम को संचालित करना जिम्मेदार भूल गए। गर्मी में शहरवासियों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल रहा है।
आजाद वार्ड निवासी हेमराज जायसवाल का कहना है कि शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए लाखों की लागत से शहर के मुख्य तिराहा, थाना रोड, पांडेय वार्ड तथा मिया बाजार में वाटर एटीएम लगाया गया था। तीन वर्ष बाद भी वह अधूरा है। बरगदवा वार्ड निवासी प्रदीप पांडेय ने कहा कि शहर में लाखों रुपये खर्च कर लगे एटीएम बेकार पड़े हैं। सरकारी रकम का बंदरबांट कर वाटर एटीएम जैसे तैसे लगाकर छोड़ दिए गए।
--------------
वाटर एटीएम का काम बजट के अभाव में रुका हुआ था। बंद पड़े वाटर एटीएम और अधूरे वाटर एटीएम को चालू कराने के लिए ठेकेदार को निर्देशित किया जाएगा। जल्द ही सभी वाटर एटीएम को संचालित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
देवेंद्र मणि त्रिपाठी, ईओ, नगर पंचायत निचलौल