{"_id":"57bb00274f1c1bc21fd4f31b","slug":"direction-of-special-policing-on-krishna-janmashtami","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्माष्टमी पर विशेष सतर्कता के निर्देश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्माष्टमी पर विशेष सतर्कता के निर्देश
महराजगंज/ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2016 07:07 PM IST
विज्ञापन
जनमाष्टमी पर विशेष सुरक्षा के निर्देश।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौतनवा। एसपी भारत सिंह ने सोमवार को सर्किल के सभी थानों की समीक्षा बैठक नौतनवा थाने में की। इसमें जन्माष्टमी पर्व पर विशेष सर्तकता बरतने के निर्देश दिए गए। इस दौरान एसपी ने सभी थानों के कार्य संबंधी अभिलेखों की जांच की और कानून व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए अपराधियों पर शिकंजा कसने की बात कही।
बैठक के दौरान एसपी ने ग्राम प्रधानों से बेहतर संबंध बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए उनसे सहयोग लें। कहा जन्माष्टमी का त्योहार थाना परिसर के अलावा अन्य जगहों पर शालीनता के साथ मनाया जाए और इस पर विशेष चौकसी रखी जाय। इसके साथ ही अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। भारत नेपाल सीमा पर गश्त बढ़ाने के साथ ही अपराधियों पर शिकंजा कसने की बात उन्होंने कही।
एसपी ने थाना इंचार्ज और विवेचना अधिकारियों को लंबित विवेचना, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी और जनता की तरफ से शिकायती आवेदनों का निस्तारण जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मादक पदार्थ, विष्फोटक, गोवध, अवैध शराब, अवैध असलहों, तस्करी रोकने के लिये प्रभावी कदम उठाए जाने की बात कही।
विज्ञापन
इस मौके पर सीओ लच्छीराम यादव, एसओ नौतनवा रामायण यादव, बरगदवां एसओ अजय सिंह, परसामलिक एसओ रफीक अहमद, सोनौली कोतवाली प्रभारी मनीर कुमार, चौकी प्रभारी शिवशंकर तिवारी मौजूद रहे।