फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Difficulty to go to Kathmandu will increase, bridge being built on the way

Maharajganj News: काठमांडो जाने के लिए बढ़ेगी मुश्किल, 23 से चार घंटे तक बंद रहेगा आवागमन

Sun, 17 Dec 2023 07:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 17 Dec 2023 07:51 PM IST
विज्ञापन
Difficulty to go to Kathmandu will increase, bridge being built on the way
-तुईन नदी होगा पुल का निर्माण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। काठमांडो जाने वाले भारतीय पर्यटकों के लिए आने वाले दिनों में समस्या हो सकती है। नेपाल नारायणगढ़ मुगलिन सड़क खंड पुल निर्माण को लेकर 23 दिसंबर से रोजाना चार घंटे तक बंद रहेगा। यह काठमांडो जाने का मुख्य मार्ग है। भारतीय मालवाहक और पर्यटक बसों का आवागमन अधिक रहता है। आवागमन प्रभावित होने के कारण भारतीय पर्यटकों का एक दिन सीमा पर कस्टम कागजात और चार बजे तक रुकने के कारण पूरा दिन खराब हो सकता है।
सड़क परियोजना अभियंता कृष्णा आचार्य ने बताया कि तुईन नदी पर पुल निर्माण के लिए पहाड़ काटने के लिए 23 दिसंबर से तीन सप्ताह तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक सड़क बंद रहेगी। सड़क को तीन सप्ताह के लिए बंद करने और पहाड़ को काटकर पुल के लिए नींव तैयार करने का निर्णय लिया गया है। मुगलिन की ओर तुईन नदी में कठोर चट्टानें पाई गईं हैं। खदानों और सुरंगों में काम करने वाले टेक्नीशियनों के ऑनसाइट अध्ययन के बाद चट्टानों को काटा जा रहा है।
विज्ञापन

सूचना अधिकारी आचार्य ने बताया कि रॉक स्प्लिटर, हाईड्रोलिक जैक हेम्बर की मदद से चट्टान को तोड़ने का प्रयास किया जाएगा। इस सड़क पर 19 नए पुल बनाने की योजना है, लेकिन अब तक केवल नौ पुल ही चालू हो पाए हैं। आठ पुल अगले दो महीनों के भीतर परिचालन में आने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed