फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Diesel-petrol loading stopped in Nepal

नेपाल में डीजल-पेट्रोल की लोडिंग बंद

Sat, 02 Apr 2022 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Diesel-petrol loading stopped in Nepal
नेपाल में डीजल-पेट्रोल की लोडिंग बंद
विज्ञापन

सोनौली (महराजगंज)। नेपाल राष्ट्रीय पेट्रोलियम व्यापार संस्थागत समन्वय समिति ने शुक्रवार से आवश्यक पेट्रोलियम उत्पादों की लोडिंग/अनलोडिंग पर रोक लगा दी है। उद्यमियों ने रविवार से बिक्री बंद करने की चेतावनी दी।
डीजल के दाम के अनुपात में ईंधन का किराया कम करने और पेट्रोलियम व्यापारियों को मिलने वाले कमीशन को बढ़ाने के लिए ऑटोमेटेड सिस्टम की मांग करते हुए करीब दो हफ्ते से संस्था के लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन

फेडरेशन ऑफ नेपाली पेट्रोलियम ट्रांसपोर्ट एंटरप्रेयोर्स के महासचिव विश्व आर्यल ने कहा कि नेपाल ऑयल कारपोरेशन और नेपाल स्थित निगम के डिपो की ओर से खरीदे गए भारतीय डिपो से डीलरों की ओर से खरीदे गए सभी प्रकार के पेट्रोलियम उत्पादों का परिवहन रोक दिया गया है। उन्होंने कहा कि हमने निगम के डिपो और वहां से विक्रेताओं की लोडिंग/अनलोडिंग बंद कर दी है। निगम हमारी मांग को पूरा करने के लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम के प्रवक्ता विनीत मणि उपाध्याय ने कहा कि उद्यमी समय-समय पर एकतरफा आंदोलन करते रहे हैं। बिक्री शनिवार को प्रभावित हुई है। कुछ व्यापारियों ने थंकोट और अमलेखगंज डिपो की घेराबंदी भी की थी।
आवश्यक पदार्थ नियंत्रण (अधिकार) अधिनियम 2017 के अनुसार, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में कोई हड़ताल नहीं है। सरकार की ओर से तीन दिसंबर 2077 को जारी गजट में 25 क्षेत्रों में एलपी गैस सहित पेट्रोलियम उत्पादों के आयात, परिवहन, भंडारण और वितरण से संबंधित सेवाओं का उल्लेख किया गया है। आवश्यक सेवाओं पर हड़ताल न करने का गजट में नोटिस प्रकाशित होने के बावजूद व्यवसायी इसका सीधा उल्लंघन कर कर रहे हैं।

- राधिका आर्याल, वाणिज्य सचिव नेपाल
नेपाल में ज्यादा ईंधन भारत से आता है। तीन दिनों से घरेलू गैस के ट्रक भारत से नेपाल में एंट्री नहीं कर पाए हैं। डीजल और पेट्रोल के वाहन शुक्रवार को पास हुए हैं।
- तीर्थराज पासवान, प्रवक्ता, कस्टम बेलहिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed