फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   dharna on 14 for old pension plan

पुरानी पेंशन की बहाली के लिए 14 को धरना

Sat, 09 Jul 2016 12:25 AM IST
महराजगंज/ अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 09 Jul 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
dharna on 14 for old pension plan
शिक्षक समन्वय की बैठक को संबोधित करते शिक्षक नेता। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक शुक्रवार को महराजगंज इंटर कालेज में हुई। जिसमें सातवें वेतन आयोग के रिपोर्ट की संस्तुतियां को लेकर चर्चा की गई। 
विज्ञापन

शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि सातवें वेतन आयोग के रिपोर्ट की संस्तुतियां शिक्षक, कर्मचारी के हितों के विपरीत है। जहां उच्चतम वेतनमान ढाई लाख है।
विज्ञापन


वहीं न्यूनतम वेतनमान मनरेगा के मजदूरों की मजदूरी से भी कम है। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली के लिए 14 जुलाई को कर्मचारी एवं शिक्षकों के साथ जिला मुख्यालय पर धरना दिया जाएगा। धरने के बाद डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन दिया जाएगा। गोरखपुर में आगामी 16 जुलाई को सत्यम लान में मंडलीय सम्मेलन आहूत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा तथा 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों से संगठन के रीति नीति से रूबरू कराने के लिए आमंत्रित किया गया है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधान परिषद सभापति ओम प्रकाश शर्मा होंगे। 


मंडलीय अध्यक्ष श्रीनाथ दीक्षित ने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी अपने विद्यालय से सेवानिवृत्त शिक्षक को सम्मान सहित कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने में सक्रिय सहयोग प्रदान करेंगे। इस अवसर पर मंडलीय मंत्री ज्ञानेश्वर, जिलामंत्री विजय प्रताप सिंह, डॉ. संजयन त्रिपाठी, भागवत सिंह, पूर्व अध्यक्ष अशोक पांडेय, श्रीराम सिंह, आदित्य शुक्ला के अलावा तमाम लोग उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed