{"_id":"61d0912c4afdb8511853bc8d","slug":"dharna-continue-maharajganj-news-gkp422110588","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि से कब्जा हटवाने के लिए 11वें दिन भी धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि से कब्जा हटवाने के लिए 11वें दिन भी धरना जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूमि से कब्जा हटवाने के लिए 11वें दिन भी धरना जारी
- बच्चों के साथ कलेक्ट्रेट पर धरने पर बैठे हैं हेमंत
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। भूमि से कब्जा को हटाने की मांग के लिए कोट कम्हरिया निवासी हेमंत कुमार का कलेक्ट्रेट परिसर में धरना 11वें दिन भी जारी रहा। वह बच्चों के साथ धरने पर बैठे हैं।
हेमंत का कहना है कि ग्राम फुल्वरिया मल्हनी में उनकी और भाई की भूमि है। जिस पर फुल्वरिया के रहने वाले चार लोगों ने झोपड़ी डाल ली है। इसे लेकर थाना समाधान दिवस, संपूर्ण समाधान दिवस तक शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि 11 दिन से धरना जारी है उसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक जमीन से कब्जा नहीं हटेगा धरना जारी रहेगा। इस संबंध में डीएम सत्येंद्र कुमार ने बताया कि थाने में दोनो पक्षों को बैठकर मामले को निस्तारित कराने के लिए एसडीएम को निर्देशित किया गया है। पीड़ित ने अपनी जमीन जिसे बेची है वह लोग अपना कब्जा कर लिए हैं चौहद्दी भी स्पष्ट नहीं है। जिससे समस्या हो रही है।