{"_id":"6786c2c8ddc57f2c7206a4c0","slug":"devotees-offered-the-pot-of-faith-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-140565-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: श्रद्धालुओं ने चढ़ाई आस्था की खिचड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: श्रद्धालुओं ने चढ़ाई आस्था की खिचड़ी
Wed, 15 Jan 2025 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 15 Jan 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत चौक में स्थित गोरक्षनाथ मंदिर में सबसे पहले खिचड़ी चढ़ाते बाबा लक्ष्मण नाथ ।
महराजगंज। मकर संक्रांति पर मंगलवार को चाैक बाजार स्थित श्री गुरु गोरक्षनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने खिचड़ी चढ़ाकर घर में सुख-समृदि्ध की कामना की।
बाबा श्री गुरु गोरक्षनाथ के जयघोष के वातावरण गूंज उठा। इसके अलावा नेपाल के श्रद्धालुओं ने भी खिचड़ी चढ़ाई। मेले में लोगों ने खरीदारी की। वहीं बच्चों ने झूले का आनंद उठाया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस सतर्क रही।
चौक बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, श्री गुरु गोरक्षनाथ मंदिर में देर शाम तक श्रद्धालुओं ने बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाई। मंगलवार की भोर में ही दूरदराज के श्रद्धालुओं का तांता लग गया। तमाम लोग एक दिन पहले ही रिश्तेदार के घर आ गए थे।
विज्ञापन
मकर संक्रांति के मौके पर लोगों ने क्षेत्र स्थित, त्रिमुहानी एवं चानकी घाट पर स्नान करके गुड़, तिल, चावल, सब्जी, वस्त्र आदि का दान दिया। मेले में दुकानें सजी थीं। मनोरंजन के लिए झूले, ब्रेक डांस, टोरा टोरा, रेल, नाव आदि की व्यवस्था रही।
मेले में 2 क्षेत्राधिकारी, 6 थानाध्यक्ष/प्रभारी, 3 निरीक्षक, 22 उपनिरीक्षक, 47 हेड कांस्टेबल, 135 कांस्टेबल, 35 महिला आरक्षी, 3 ट्रैफिक पुलिसकर्मी और 1.5 सेक्शन पीएसी सुरक्षा में तैनात रही। ठूठीबारी प्रतिनिधि के अनुसार, नेपाल नवलपरासी जिले के गोपालपुर गांव बाबा गुरु गोरखनाथ मंदिर में दोनों देश के श्रद्धालुओं ने खिचड़ी चढ़ाई। नेपाल के महेशपुर, अमानीगंज, भक्सीपुर, हरपुर, सुनरी, बरसारे, भुजहवां, बर्दघाट, सिसवां, हरदी, सेमरी, गोपीगंज, सूर्यपूरा, कुसुमा, परसियां, नवलपरासी तथा भारतीय क्षेत्र के टडहवां, ठूठीबारी, रामनगर, धरमौली, सडकहवां, किसुनपुर, भरवलियां, नौनियां, तुर्कहियां, गडौरा, बरगदवां, रमगढवां, हरपुर पाठक आदि क्षेत्र के श्रद्धालु गोपालपुर स्थित श्री गुरु गोरक्षनाथ मंदिर पहुंच खिचड़ी चढ़ाई।