{"_id":"65d202275dd440404e062d0e","slug":"devotees-kept-dancing-to-the-devotional-songs-of-shri-shyam-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-116083-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: श्री श्याम के भक्ति गीतों पर झूमते रहे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: श्री श्याम के भक्ति गीतों पर झूमते रहे श्रद्धालु
Sun, 18 Feb 2024 06:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 18 Feb 2024 06:42 PM IST
विज्ञापन
नौतनवा। नगर स्थित श्री श्याम शक्ति धाम मंदिर में शनिवार को छठवां मूर्ति स्थापना वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने निशान यात्रा निकाली और शाम को भजन-कीर्तन और महा प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।
श्री श्याम मित्र मंडल समिति की ओर से आयोजित भजन-कीर्तन में भारी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे। श्री श्याम शक्ति धाम मंदिर परिसर में आयोजित भजन-कीर्तन में पूरा परिसर भक्तिमय रहा। सभी श्रद्धालु श्याम भक्ति रस में डूबे रहे। कलाकारों ने राधा कृष्ण, शिव पार्वती आदि की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की। गोंडा की प्रसिद्ध भजन गायक दीपिका मिश्रा, बस्ती के सचिन गुप्ता, गोरखपुर के विश्वास श्रीवास्तव और नौतनवा के प्रमोद चंचल ने अपनी प्रस्तुति से लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। श्याम भक्त भक्ति गीतों पर झूम उठे। इस मौके पर श्याम भक्तों के लिए महाप्रसाद का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर कृष्ण कुमार बेरीवाल, पवन बेरीवाल, दिनेश खेतान, अनिल तुलस्यान, मनोज दोचनियां, गोपाल खेतान, कमल पोद्दार, गौतम मौजूद रहे। संवाद