फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Development of society through education: Civil Judge

शिक्षा के माध्यम से ही समाज का विकास होगा: सिविल जज

Sat, 14 Oct 2017 12:18 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Sat, 14 Oct 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
Development of society through education: Civil Judge
शिक्षा के माध्यम से ही समाज का विकास होगा: सिविल जज - फोटो : अमर उजाला
फरेंदा। शिक्षा के माध्यम से ही लोग देश के उच्च पदों पर पहुंचते हैं और एक अच्छे समाज का निर्माण करते हैं। सरकार भी सब पढ़े-सब बढ़े का नारा देकर सबको शिक्षा का अधिकार देती है। किसी को भी कोई शिक्षा से वंचित नहीं कर सकता है।
विज्ञापन


यह बातें शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव व सिविल जज सर्वजीत कुमार सिंह ने खजुरियां के कस्तूरबा गांधी पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि गांव में मिले सबकों अधिकार व सम्मान के लिए लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। महिलाएं समाज की महत्वपूर्ण कड़ी है, इनका सम्मान करें। महिलाओं का उत्पीडन बंद होना चाहिए। लोगों को गांव में होने वाले छोटे-छोटे विवाद आपसी सुलझाने का कार्य करना चाहिए।
विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिविल जज द्वारा स्वच्छता के लिए भी लोगों को जागरूक किया गया। गंदगी होने पर संक्रामक फैलता है और मच्छर पैदा होते हैं, जिससे बीमारियां फैलती है। डा. विशाल चतुर्वेदी ने कहा कि शिक्षा सभी बच्चों को मिले, तभी उनका व समाज का विकास होगा। कार्यक्रम का संचालक महताब खान ने की व कार्यक्रम को संबोधित उपनिरीक्षक आरके सिंह, डा. प्रदीप कुमार, डा.आसमा खातून ने संबोधित किया। इस दौरान बीईओ हेमवंत कुमार, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विन्ध्याचल वरूण, धर्मराज यादव, दारा चौधरी, बृजेश विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed