फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Devar kills sister-in-law with knife

देवर ने भाभी को चाकू से गोदकर मार डाला

Sun, 21 May 2017 11:21 PM IST
महराजगंज/ अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 21 May 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
Devar kills sister-in-law with knife
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
पनियरा थाना क्षेत्र के औसानी दरगाह गांव में देवर पर भाभी को चाकू से हमला कर मार डालने का आरोप है। घटना के बाद हत्यारोपी देवर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया कि भाभी की बहन से शादी को लेकर नोक झोंक होने के बाद देवर गुस्से में आ गया और भाभी को ही मौत की नींद सुला दी। 
विज्ञापन

 औसानी दरगाह गांव की रहने वाली सहिदुन निशा पत्नी ईश मोहम्मद उम्र 30 वर्ष की चाकू के हमले में मौत हो गई। देवर मनौवर पुत्र अजमत अली पर हत्या का आरोप है। भाभी की बहन से शादी की बात को लेकर नाराज हुआ और पल भर में यह सब कुछ हो गया। घटना के बाद मनौवर घर से भाग निकला। कटहरा गांव के रहने कमरूद्दीन मृतका के पिता है। रविवार को वह औसानी दरगाह गांव आए और अपनी बेटी सहिदुन निशा के देवर से छोटी बेटी की शादी की बात किए। इस बात को लेकर पहले भी पंचायत हो चुकी थी। रविवार को यह मामला जैसे ही मनौवर के सामने उठा तो गुस्से में आग बबुला हो गया। बगैर कुछ सोचे समझे चाकू निकाला और भाभी पर ही हमला बोल दिया इससे उसने मौके पर तड़प कर दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पनियरा रामपाल यादव का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्यारोपी देवर की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की भगाने के मामले में जेल जा चुका है मनौवर
खुटहा। भाभी का हत्यारोपी देवर मनौवर 3 वर्ष पूर्व एक लड़की को भगाने के आरोप में जेल में बंद था। मृतका के पति ईश मोहम्मद बताया गया कि उसे छुड़ाने के लिए कोतवाली क्षेत्र के कटहरा गांव  रहने वाले मेरे ससुर कमरुद्दीन ने पैसा खर्च करके उसकी जमानत कराया अभी 1 माह पूर्व  वह जेल से छूटकर आया है। जेल से आने के बाद से ही उससे शादी करने की बात की जा रही थी मगर वह राजी नहीं हुआ। मृतका के पिता कमरुद्दीन ने बताया कि शादी के लालच में ही मैंने उसका जमानत कराया था।  ईश मोहम्मद ने बताया कि मेरे ससुर अपनी दूसरी लड़की का विवाह मनौवर से करने के लिए दबाव देने लगे लेकिन वह तैयार नहीं हुआ। इस संबंध में आपस में पंचायत हुई। इसमें 40000 रुपये खेत बंधक रखकर कमरुद्दीन को मैंने दिया। 

एसपी ने लिया घटना स्थल का जायजा
खुटहा। रविवार को पनियरा थाना क्षेत्र के औसानी दरगाह गांव में देवर ने भाभी को चाकू से गोदकर मार डाला। घटना स्थल का जायजा लेने एसपी आरपी सिंह पहुंचे। उन्होंने मौजूद लोगों से पूछताछ की। घटना के बार में जानकारी लेने के बाद पुलिस को निर्देशित किए कि घटना का अंजाम देने वाले आरोपी को जल्दी गिरफ्तार किया जाय। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले जांच पड़ताल कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।  इस दौरान एडिशनल एसपी, सीओ सदर एमपी सिंह , इंस्पेक्टर पनियरा रामपाल यादव के अलावा तमाम पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed