{"_id":"67c70d040bac5792750082ea","slug":"dengue-positive-patient-found-in-sagarhawa-village-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-143985-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सगरहवा गांव में मिला डेंगू पॉजिटिव मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सगरहवा गांव में मिला डेंगू पॉजिटिव मरीज
विज्ञापन
नौतनवा। तहसील क्षेत्र के गांव गनेशपुर टोला सगरहवा में डेंगू का एक मरीज मिला। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। मंगलवार को जानकारी मिलने पर पहुंची स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने मरीज के घर तथा आसपास के 18 लोगों का ब्लड स्लाइड बनाकर, एंटी लार्वा का छिड़काव तथा फागिंग कराया।
नौतनवा तहसील क्षेत्र के गांव गनेशपुर टोला सगरहवा में एक 18 वर्षीय युवती का तबीयत बीते जनवरी माह में खराब हुआ तो परिजन पहले निजी चिकित्सक से इलाज कराए। जब सुधार नहीं हुआ तो भैरहवा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहां भी सुधार न होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया जहां जांच में रिपोर्ट डेंगू संक्रमित पाया गया।
जानकारी मिलने पर मंगलवार को मलेरिया निरीक्षक राहुल, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक अभय कुमार चौधरी, एलटी विपिन, रीना, उर्मिला, वंदना, खुशबू आदि स्वास्थ्य कर्मियों ने मरीज के घर जाकर परिजनों तथा आसपास के लोगों का ब्लड स्लाइड बनाया, क्लोरिन की गोली वितरित किया, दवा का छिड़काव तथा फागिंग कराया। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को संक्रामक बीमारियों के प्रति जागरूक किया तथा बचाव के उपाय बताए। संवाद