फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Demands the full shout chowkidaars

मांगों को लेकर चौकीदारों ने भरी हुंकार

Sun, 28 Feb 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज Updated Sun, 28 Feb 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश ग्रामीण चौकीदार अधिकार मोर्चा ने छह सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम कार्यालय पर धरना दिया। जिला अध्यक्ष बाले खान ने कहा कि चौकीदार संगठित रहें, संघर्ष करें और संगठन के उद्देश्यों को समझें। मांगे मनवाने के लिए संघर्ष को तैयार रहें।
विज्ञापन


जिला अध्यक्ष ने कहा कि संगठन को थाने से लेकर जिलास्तर तक मजबूत बनाने की जरूरत है। मार्च में धरना प्रर्दशन लखनऊ में होगा। जिसमें प्रदेश के सभी चौकीदार भाग लेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत शुक्ल ने कहा कि सरकार का ध्यान चौकीदारों की तरफ न होने के कारण दुर्दिन झेलने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


यही कारण है कि धरना देना हमारी मजबूरी है। चौकीदारों को वेतन देने के लिए सपा सरकार के पास मात्र 1500 रुपये हैं। जिससे चौक ीदारों के सामने रोजी रोटी का संकट है। कहा कि चौकीदारों की यह उपेक्षा अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राज्य कर्मचारी का दर्जा लेने के लिए हम सरकार को मजबूर कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयनरायन यादव ने कहा कि अंग्रेजों के जमाने से लेकर आजादी के 66 वर्ष गुजर गए लेकिन प्रदेश के ग्रामीण चौकीदार आज भी गुलामी की जिंदगी जी रहे हैं। ग्रामीण चौकीदारों की स्थिति पर किसी भी सरकार ने ध्यान नहीं दिया। इस दौरान संघ के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव शिवकुमार व जिला सचिव रामनाथ ने कार्यक्रम को संबोधित किया।


शिवराज, जमाल, विरेंद्र, दिलीप कुमार, रामप्रीत, महात्म, झकरी, केदारनाथ, जयकरन, सज्जन, फें कू, अनुरूद्ध, सुदामा, नरायन, निर्मला, रामदरस, पुरूषोत्तम, रामनाथ शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed