फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   demanded to complete road

Maharajganj News: भाकियू ने की अधूरी सड़क का निर्माण पूर्ण कराने की मांग

Sat, 07 Jan 2023 06:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
demanded to complete road
कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम को ज्ञापन देकर बाहर आते भाकियू पदाधिकारी।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
भाकियू ने की अधूरी सड़क का निर्माण पूर्ण कराने की मांग
विज्ञापन

महराजगंज। भारतीय किसान यूनियन के जिला इकाई पदाधिकारियों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शेखपुरवां में झुंगवा चौराहे पर जाने वाली 60 मीटर अधूरी सड़क पूर्ण कराने की मांग की।

भाकियू अराजनैतिक गुट के जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र साहनी ने कहा कि सदर तहसील के बडहरा राजा गांव के शेखपुरवा टोले पर लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड ने सड़क निर्माण कराया है, लेकिन शेखपुरवा टोले पर 60 मीटर सड़क छोड़ दी गई है। इस सड़क में किसानों की भूमि थी। मुआवजे की मांग के कारण निर्माण नहीं किया गया। 10 वर्षों से यह सड़क अधूरी है। हल्की बारिश में यहां जलभराव हो जाता है। इस मौके पर मिथिलेश सिंह, गणेश दत्त मिश्रा, अजय, कमलेश, धमेंद्र, हरीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed