प्रदर्शन कर पोखरी की नीलामी रोकने की मांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। सदर तहसील क्षेत्र के बड़हरा बरईपार गांव के लोगों ने प्रदर्शन करने के साथ ही तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर गांव में पोखरी की नीलामी रोकवाने की मांग की। लोगों का कहना था कि पोखरी की नीलामी के दौरान बवाल होने की आशंका है। ऐसी स्थिति में पोखरी की नीलामी पर रोक जरूरी है।
प्रदर्शनकरने वालों में शामिल बड़हरा बरईपार के हीरामन, बसंत, विन्ध्याचल आदि का कहना था कि दलित बस्ती के पास पोखरी है। वहीं श्मशान घाट है।
पोखरी का नीलामी किया जाना ठीक नहीं है। अंतिम संस्कार के दौरान विधि विधान के साथ पोखरी के पास जरूरी कार्य किए जाते हैं। पोखरी नीलाम होने से समस्या पैदा होगी। पोखरी की नीलामी से गांव में शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका बनी हुई है।
ज्ञापन देने वालों में लीलावती, चंद्रावती, जीना, बाल गोविंद, रामप्रसाद, शुभावती, रामसवारी, रामधारी, दीपचंद्र, पारस, रामसुधारे, पंकज जायसवाल, व्यास मुनी के अलावा गांव के कई अन्य लोग मौजूद रहे।