फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Demand for sending Holocaust animals to Gosadan

छुट्टा पशुओं को गोसदन भेजवाने की मांग की

Sat, 19 Jan 2019 12:05 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Sat, 19 Jan 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
Demand for sending Holocaust animals to Gosadan
छुट्टा पशुओं को गोसदन भेजवाने की मांग की - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। सदर ब्लॉक के ग्राम पंचायत जंगल दुधई उर्फ चेहरी के ग्रामीणों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर छुट्टा पशुओं को मधवलिया गोसदन भेजवाने की  मांग की। 
विज्ञापन


 ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में कहा है कि जंगल दुधई गांव जंगल से सटा है। गांव के दक्षिण तरफ करीब 700 एकड़ का चेहरी फार्म है जो परती पड़ी है। गांव के आसपास के लोग उक्त फार्म में अपने मवेशियों को छोड़ जाते हैं। वही मवेशी जंगल दुधई के लोगों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। फसल को छुट्टा पशुओं से बचाने के लिए उन्हें रतजगा करना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से उनकी फसलों को बचाने के लिए छुट्टा पशुओं को पकड़वाकर मधवलिया गोसदन भेजवाने की मांग की। ग्रामीण राजेंद्र चौधरी का कहना था कि फसलों की रखवाली के लिए रात में जगना पड़ रहा है। दिन में भी पशु झुंड में खेतों में घुसकर गेहूं की फसल बर्बाद कर दे रहे हैं। उन्होंने छुट्टा पशुओं से फसलों के बचाने के लिए  इंतजाम की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed