फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Demand for a waste of crops from Chhutta animals

छुट्टा पशुओं से फसलों की बर्बादी रोकने की मांग

Sat, 28 Oct 2017 12:33 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Sat, 28 Oct 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
Demand for a waste of crops from Chhutta animals
छुट्टा पशुओं से फसलों की बर्बादी रोकने की मांग - फोटो : अमर उजाला

महराजगंज। छुट्टा पशुओं से फसलों की बर्बादी रोकने के लिए शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन भानू गुट ने जिला मुख्यालय पर धरना देकर पंचायत लगाई। इसके बाद सीएम को संबोधित चार सूत्री ज्ञापन एडीएम को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि छुट्टा पशु फसल बर्बाद कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन की तरफ से फसलों की सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि जिले में छुट्टा पशुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। छुट्टा पशु किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं। उन्होंने छुट्टा पशुओं के लिए गौशाला बनवाने की मांग की। ताकि किसानों की फसलें छुट्टा पशुओं से बचाई जा सकें। उन्होंने आरोप लगाया कि पनियरा ब्लॉक के एक किसान ने वृद्धा पेंशन के लिए समाज कल्याण विभाग में ऑनलाइन आवेदन किया। इसके बावजूद पेंशन स्वीकृत कराने के नाम पर विभाग के एक लिपिक की तरफ से रकम की मांग की जा रही है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ग्राम सभा सतगुरु के कोटेदार पर खाद्यान्न और मिट्टी के तेल के वितरण में अनियमितता का आरोप भी लगाया। उनका कहना था कि इस मामले में बीडीओ से शिकायत के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने शिकायत की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर बड़े पैैमाने पर आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर इस मौके पर जनार्दन, राजेश धुरिया, मुन्ना सिंह, शंभूनाथ त्रिपाठी, राजकिशोर, मुन्ना सिंह गंगा प्रसाद, बलराम साहू आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed