फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Demand for a cut in the divider on the under-construction highway, memorandum submitted

Maharajganj News: निर्माणाधीन हाईवे पर डिवाइडर में कट देने की मांग, सौंपा ज्ञापन

Fri, 07 Nov 2025 02:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Demand for a cut in the divider on the under-construction highway, memorandum submitted
नौतनवा/खनुआ। बृहस्पतिवार को ग्राम सभा मुड़िला के दर्जनों ग्रामीणों ने निर्माणाधीन हाईवे डिवाइडर में कट बनाए जाने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा है। नौतनवा तहसील में एसडीएम को संबोधित पत्र तहसीलदार कर्ण सिंह को सौंपा और उचित कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में अक्षय प्रताप सिंह, आशु सिंह, ग्राम प्रधान रामबेलास निषाद, शेषधर, संतोष, घरभरन, शनि, ऋषि, विशंभर, श्यामकरन, अविनाश, उमेश, श्रवण, राजेश पराग, रविशंकर का कहना है कि गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग मुड़िला गांव के बीच से होकर निकला है। चौड़ीकरण के दौरान गांव में मार्ग पर डिवाइडर में कट नहीं दिया गया है, इससे भविष्य में दुर्घटना की आशंका है। साथ ही ग्रामीणों और उनके पशुओं को सड़क पार करने में परेशानियों का सामना भी करना पड़ेगा। लोग गांव में ही सड़क पार करने के लिए करीब 600 मीटर का चक्कर लगाने को भी विवश होंगे। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। मामले में तहसीलदार कर्ण सिंह का कहना है कि पत्र प्राप्त हुआ है। ग्रामीणों की समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed