फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Defense Minister Rajnath Singh said NDA is going to get more majority in 2024 than before

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले: 2024 में पहले से ज्यादा NDA को मिलने वाली है बहुमत, जनता का भरोसा PM के साथ

Thu, 08 Jun 2023 10:35 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 08 Jun 2023 10:35 PM IST
सार

आज अगर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत बोलता है, तो सारी दुनिया कान खोलकर सुनती है कि भारत बोल क्या रहा है। राहुल गांधी अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की छवि को धूमिल कर रहे हैं, यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

विज्ञापन
Defense Minister Rajnath Singh said NDA is going to get more majority in 2024 than before
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह महराजगंज में निजी दौरे पर पहुंचे। उन्होंने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के पारिवारिक समारोह में हिस्सा लिया। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की।

विज्ञापन

रक्षा मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं है कि भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जन सामान्य की विश्वसनीयता बढ़ी है। देश की जनता को पीएम मोदी के नेतृत्व पर पूरा विश्वास है। 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व की एनडीए सरकार को केवल स्पष्ट बहुमत ही नहीं, बल्कि पिछली बार से भी अधिक सीटें भाजपा और एनडीए को मिलने वाली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल गांधी द्वारा विदेशों में उठाए के सवाल के जवाब पर रक्षा मंत्री ने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है, इस सच्चाई को कोई नकार नहीं सकता कि अंतरराष्ट्रीय जगत में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। भारत का कद अंतरराष्ट्रीय जगत में ऊंचा हुआ है। पहले लोग भारत की बातों को उतनी गंभीरता से नहीं लेते थे। जितनी गंभीरता पूर्वक इस समय लेते हैं। 

विज्ञापन

आज अगर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत बोलता है, तो सारी दुनिया कान खोलकर सुनती है कि भारत बोल क्या रहा है। राहुल गांधी अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की छवि को धूमिल कर रहे हैं, यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed