फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Death of newborn, relative accused of murder

Maharajganj News: नवजात की मृत्यु, स्वजन ने हत्या का लगाया आरोप

Thu, 10 Oct 2024 07:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 10 Oct 2024 07:45 PM IST
विज्ञापन
Death of newborn, relative accused of murder
लक्ष्मीपुर। पुरंदरपुर क्षेत्र में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बृहस्पतिवार को सुबह लापरवाही के चलते लक्ष्मीपुर निवासी जैनब का प्रसव के बाद नवजात की मृत्यु हो गई। स्वजनों ने स्टाफ नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर में अक्सर लापरवाही के मामले सामने आते रहते हैं। जैनब के पति मुर्शिद ने उच्चाधिकारियों को दी शिकायती पत्र में लिखा है कि बुधवार को मेरी पत्नी को प्रसव पीड़ा शुरू हुई जिसे लक्ष्मीपुर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां तैनात स्टाफ नर्स ने बाहर से गलब्स, इंजेक्शन, ग्लूकोज बाटल मगवाया। रात तीन बजे दर्द बढ़ गया, जिसकी शिकायत स्टाफ नर्स से किया तो उन्होंने बताया कि दो घंटे में डिलेवरी हो जाएगी। जैसे ही चार बजा स्टाफ नर्स अपने रूम में चली गईं।
विज्ञापन

कुछ देर बाद पत्नी को बाथरूम जाना पड़ा। बाथरूम में ही प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। मैं स्टाफ नर्स के पास गया, लेकिन वह नहीं मिलीं। लगभग आधे घंटे बाद इसकी जानकारी डाॅक्टर को हुई तो वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बच्चे को देखा तो बच्चा दम तोड़ चुका था। आधे घंटे बाद स्टाफ नर्स पहुंचीं तो मुझे ही डांटने लगीं। बोलीं तुम्हारी पत्नी को मरा बच्चा पैदा हुआ था। अधीक्षक डाॅ. बीके शुक्ला ने बताया कि मामला गंभीर है, उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया गया है। जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed