{"_id":"62192659fef1ac1a5b59c8cc","slug":"death-in-accident-by-train-maharajganj-news-gkp428167475","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
चौक बाजार। ग्रामसभा दरहटा निवासी सुधीर मौर्य (35) का गुजरात में बृहस्पतिवार की रात रेलवे क्रासिंग पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे की जानकारी सुधीर के एक सहकर्मी ने उनके पिता नरसिंह मौर्य को दी।
सुधीर दो माह पूर्व गुजरात गए थे। वहां वह मकान पेंट करने का काम करते थे। बृहस्पतिवार शाम काम से कमरे पर वापस जाते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक के बड़े पुत्र पवन (14) ने बताया कि एक दिसंबर 2020 को उसकी मां सुमित्रा देवी की मौत हो गई थी। अब पिता की मौत होने से वह अनाथ हो गया। परिजन शुक्रवार को शव लेने के लिए गुजरात रवाना हो गए।