फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Deadly attack on youth, condition critical

Maharajganj News: युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

Sun, 19 Apr 2026 01:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on youth, condition critical
महराजगंज। नगर पंचायत पनियरा में नहर चौराहे पर शुक्रवार की रात लगभग 9 बजे एक युवक पर जानलेवा हमला कर आरोपी मौके से फरार हो गए। उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है ।
विज्ञापन

घायल युवक दीपक शर्मा उर्फ रिक्की के पिता नन्दलाल शर्मा ने तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा दीपक शर्मा शुक्रवार की रात्रि में लगभग 9 बजे नहर चौराहे पर खड़ा था। बिना किसी कारण के साहू निवासी तिकवनिया पोस्ट नेबुआ नौरंगिया कप्तानगंज जिला कुशीनगर, कृष्णानंद गुप्ता निवासी वार्ड नंबर 3 नगर पंचायत पनियरा जनपद महराजगंज, सागर गुप्ता तथा सौरभ गुप्ता निवासी नगर पंचायत पनियरा ने अचानक आकर अकारण गालियां देते हुए नुकीली चीज से उसके बेटे के सिर पर कई जगह मार दिया, जिससे उनके बेटे का सिर फट गया।
विज्ञापन

इस जानलेवा हमले में खून से लथपथ उनका बेटा घायल होकर जमीन पर गिर गया। उसे गिरा हुआ देखकर आरोपी बाइक पर सवार होकर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। इस संबंध में एसओ राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में नामजद तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट भेजा गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed