{"_id":"63c06134d86ca561a166bb14","slug":"dead-body-return-from-saudi-arab-maharajganj-news-gkp464146972","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: चार माह पहले कमाने गया था सऊदी, गांव आया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: चार माह पहले कमाने गया था सऊदी, गांव आया शव
विज्ञापन
मृतक रामसंवारे के परिजन।संवाद
- फोटो : MAHARAJGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार माह पहले कमाने गया था सऊदी, गांव आया शव
चौक बाजार। थाना क्षेत्र के गौनरिया राजा गांव में सऊदी कमाने गए व्यक्ति का शव बृहस्पतिवार सुबह घर लाया गया। घर में चीख-पुकार मच गई। बाद में परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
जानकारी के अनुसार, रामसंवारे (40) चार माह पहले सऊदी कमाने गए थे। करीब 15 दिन पहले वह ड्यूटी से कमरे पर आए। खाना खाकर सो गए। सुबह दरवाजा नहीं खुला तो साथ में काम करने वाले सहकर्मियों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई आवाज नहीं आई। संदेह होने पर उन्होंने इसकी जानकारी मालिक को दी। मालिक ने पुलिस के साथ मौके पर पहुंच कर दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो रामसंवारे का शव बेड पर पड़ा था। रामसंवारे तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। छोटा भाई सिनोद भी सऊदी में रहता है। सिनोद ने ही परिजनों को घटना की जानकारी दी। बृहस्पतिवारकी सुबह सिनोद बड़े भाई का शव लेकर गांव पहुंचा तो घर का माहौल गमगीन हो गया। घर में पत्नी, मां व बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। सिनोद ने बताया कि शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।