फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Dead body of girl drowned in Rohin river recovered

Maharajganj News: रोहिन नदी में डूबी बालिका का शव बरामद

Mon, 23 Sep 2024 05:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 23 Sep 2024 05:32 PM IST
विज्ञापन
Dead body of girl drowned in Rohin river recovered
नौतनवा। रोहिन नदी में डूबी बालिका का शव सोमवार को कांधपुर दर्रा के पास उतराया मिला। भैंस चरा रहे लोगों ने देखा तो शोर मचाया। परिजनों ने शव की पहचान की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुरंदरपुर क्षेत्र के गांव टेढ़ी निवासी हरिराम सहानी की 11 वर्षीया बेटी रिशा सहानी गांव की अन्य बालिकाओं सीमा, अनामिका, निशा के साथ रविवार की शाम रोहिन नदी में नहा रही थी। इस दौरान रिशा सहानी गहरे पानी में जाने के कारण डूबने लगी साथ बालिकाओं ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह नदी की तेज धारा में डूब गई। शोर मचाने पर पर ग्रामीण दौड़े और नदी में जाकर तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर डायल 112 पुलिस तथा फायर ब्रिगेड भी पहुंच गई। लोग तलाश किए लेकिन रात ज्यादा होने के कारण पता नहीं चल पाया। सोमवार को दोपहर में कांधपुर दर्रा में नदी के किनारे भैंस चरा रहे लोगों ने बच्ची का देखा तो शोर मचाया। मौके पर पहुंचे परिजनों शव की शिनाख्त रिशा साहनी के रूप में की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed