फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Dead body of elderly woman found behind house, suspicion of murder

Maharajganj News: घर के पीछे मिला वृद्ध महिला का शव, हत्या की आशंका

Sat, 07 Mar 2026 02:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Dead body of elderly woman found behind house, suspicion of murder
एक दिन पहले हुई थी लापता, मामले की जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

महिला के शरीर पर मामूली चोट के निशान मिले
भिटौली। ग्राम पंचायत दरौली टोला अजमतपुर में घर से लापता एक वृद्ध महिला का शव शुक्रवार को उसके घर के पीछे गली में मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। महिला के शरीर पर मामूली चोट के निशान पाए गए हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दरौली टोला अजमतपुर निवासी मुनक्का (60) बृहस्पतिवार दोपहर से घर से लापता थीं। परिजन उनकी खोजबीन कर रहे थे लेकिन वह देर रात तक नहीं मिलीं। शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे गांव का ही एक व्यक्ति उस गली से गुजर रहा था।
विज्ञापन

गली में उक्त महिला का शव देखकर उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग और परिजन इकट्ठा हो गए। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना भिटौली थाने पर दी। सूचना पाकर थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र, उप निरीक्षक अवधेश सिंह हमराहियों के साथ वहां जाकर मामले की जांच में जुट गए। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। महिला के शरीर पर मामूली चोट के निशान मिले हैं। महिला की मृत्यु स्वाभाविक हुई या हत्या कर उसके शव को फेंका गया, अभी यह रहस्य बना हुआ है। स्थानीय पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। मृतक महिला के चार पुत्र हैं। सभी शादीशुदा हैं और अपनी रोजी-रोटी में लगे हुए हैं।
प्रभारी क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह ने बताया कि महिला की मृत्यु का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों की सही जानकारी होगी। फिलहाल महिला की मृत्यु को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

कीर्तन-मुंडन की जगह परिवार में छाया मातम

मुनक्का देवी का शव घर के पीछे मिलने से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। घर में शुक्रवार को भजन-कीर्तन और मुंडन का कार्यक्रम आयोजित होना था। इसकी तैयारियां जारी थीं मगर अचानक हुई इस घटना ने पूरे परिवार और गांव को गहरे शोक में डुबो दिया। जिस घर में भजन-कीर्तन होना था वहां अब रोने-बिलखने की आवाजें सुनाई दे रही थीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने परिजनों को सांत्वना देते हुए भरोसा दिलाया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed