{"_id":"69b4796cd105debae006713c","slug":"dead-body-of-a-youth-found-hanging-from-the-ceiling-latch-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-173256-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: छत की कुंडी से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: छत की कुंडी से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
खेत में काम करके घर पहुंची मां ने देखा बेटे का फंदे से लटका शव
परसामलिक। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत झिंगटी टोला मुजहना में बृहस्पतिवार की शाम एक युवक का शव घर में छत की कुंडी से लटका मिला। खेत में काम करके घर पहुंची मां बेटे का लटका शव देखकर रोने-बिलखने लगी। सूचना पर पहुंची सेवतरी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
जानकारी के मुताबिक, परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत झिंगटी टोला मुजहना निवासी अरबाज अली पुत्र इद्रीस का मानसिक संतुलन सही नहीं था। वह इधर-उधर घूमता रहता था। वहीं बृहस्पतिवार की शाम परिजन कहीं बाहर गए हुए थे और मां मीना खेत में काम करने गई थी। इस दौरान अरबाज अली घर में छत की कुंडी से प्लास्टिक रस्सी का फंदा बनाकर लटक गया।
खेत में काम कर रही मृतक की मां घर पहुंची तो देखा कि उसका बेटा फंदे से लटका हुआ था। यह देखकर मां रोने-बिलखने लगी। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों की मदद से अरबाज अली को फंदे से नीचे उतारा और एक चिकित्सक के पास ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अरबाज अली के पिता ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। अरबाज की मौत के बाद माता-पिता व बड़ी बहन आशिया खातून उम्र (21), शाहजहां खातून (17), नूरजहां खातून (17), भाई शाजिद (14), सुलेमान (12) का रो-रोकर बूरा हाल है।
विज्ञापन
इस संबंध में सेवतरी चौकी प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।