फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Dead body of a young man found hanging from a mango tree

आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Tue, 08 Jun 2021 04:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 04:22 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging from a mango tree
आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन

कोठीभार (महराजगंज)। कोठीभार थानाक्षेत्र के गौरा निपनियां के पूरब तरफ नहर पटरी के किनारे मंगलवार सुबह टहल रहे कुछ लोगों ने आम की पेड़ से लटका एक युवक का शव देखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पहचान कराने में जुट गई। कुछ देर बाद मृतक की पहचान 19 वर्षीय मधु निवासी कोल्हुआ के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोल्हुआ निवासी राजू ने बताया कि बेटा मधु मानसिक रूप से कमजोर था। सोमवार रात करीब आठ बजे घर से अचानक निकला। उसके बाद नहीं लौटा। देर रात तक खोजबीन की गई। सुबह लोगों से जानकारी मिली कि गौरा निपनियां गांव के पूरब नहर के किनारे पेड़ से लटका हुआ एक युवक का शव मिला है। मौके पर पहुंचकर देखा तो मृत युवक मधु था। मधु की मौत के बाद माता फुला का रो रोकर बुरा हाल है। क्षेत्राधिकारी धीरेंद्र कुमार उपाध्याय ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है।
विज्ञापन

नशे का आदी था मधु
स्थल पर मौजूद वीरेंद्र, राम लखन ने कहा कि मधु नशे की लत से मजबूर था। इसके चलते उसकी बीमारी ठीक नहीं हो पा रही थी। अक्सर नशे की हालात में परिजनों से विवाद करता रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed