फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Dead animals found in a pit near the large cattle shelter; video goes viral, sparking an uproar.

Maharajganj News: बृहद गोसदन के पास गड्ढे में मिले मृत पशु, वीडियो वायरल होने से से मचा हड़कंप

Sat, 25 Jul 2026 02:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Dead animals found in a pit near the large cattle shelter; video goes viral, sparking an uproar.
बीडीओ वायरल होते ही हरकत में आए जिम्मेदार, जेसीबी से ढकवाया
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर स्थित ग्राम पंचायत कोट कम्हरिया में बृहद गोसदन केंद्र का मामला
लक्ष्मीपुर। ग्राम पंचायत कोट कम्हरिया स्थित बृहद गोसदन केंद्र के पास जंगल किनारे गड्ढे में बड़ी संख्या में मृत पशुओं के पड़े होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामला सामने आते ही संबंधित कर्मचारियों व अधिकारियों ने बृहस्पतिवार की देर रात मौके पर गड्ढे को मिट्टी से ढंकवा दिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है।
करीब 10 वर्ष पहले प्रदेश सरकार ने निराश्रित गोवंशों के संरक्षण के लिए लगभग 1.20 करोड़ रुपये की लागत से इस बृहद गोसदन की स्थापना कराई थी। वायरल वीडियो में गोसदन के निकट गड्ढे में मृत पशुओं के शव दिखाई देने से गोवंश संरक्षण व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

वायरल हो रहे वीडियो में बृहद गोसदन के पास एक गड्ढे में कई पशुओं का शव दिख रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि मृत पशुओं का निर्धारित मानकों के अनुसार निस्तारण नहीं किया गया तो इससे पर्यावरण प्रदूषण और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। उनका आरोप है कि केवल मिट्टी डालकर मामला दबाने की बजाय यह पता लगाया जाना चाहिए कि इतने पशुओं की मौत कैसे हुई और उनके निस्तारण में नियमों का पालन क्यों नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी मृत्युंजय यादव ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी। जांच में लापरवाही या नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed