फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Daughter-in-law safe in Yogi government

Maharajganj News: योगी सरकार में बहू-बेटियां सुरक्षित

Mon, 12 Jun 2023 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 12 Jun 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Daughter-in-law safe in Yogi government
जिला पंचायत सभागार में भाजपा का प्रबुद्ध सम्मेलन हुआ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिला पंचायत सभागार में रविवार को भारतीय जनता पार्टी का प्रबुद्ध सम्मेलन हुआ। पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री विनोद पांडेय ने कहा कि भाजप का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन सपा, बसपा के सम्मेलनों से लग है। इसमें किसी जाति या धर्म को नहीं, बल्कि समाज के प्रबुद्ध वर्ग जैसे डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, शिक्षक आदि लोगों को जोड़ने का काम किया जाता है। योगी सरकार में बहू-बेटियां सुरक्षित एवं भय मुक्त हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों के कल्याण, युवाओं को रोजगार और महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। गांव के गरीब से लेकर किसानों के हितों तक की चिंता भाजपा सरकार कर रही है।
विज्ञापन

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि गरीबों-मजलूमों की बात हमेशा होती थी, लेकिन उनकी चिंता किसी ने नहीं की। जब देश की बागडोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ में मिला है, तब से देश के लोगों की मूलभूत समस्याओं को जड़ से खत्म करने का कार्य किया जा रहा है। 700 योजनाएं जनकल्याण के लिए शुरू की गई हैं। उन्होंने कहा की नोट बंदी देश हित में था। पिछली सरकारों में भ्रष्टाचार चरम पर था, जाली नोट प्रचलन में थे, देश की अर्थव्यवस्था पर खतरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला संयोजक संजय पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सोच और काम से दुनिया में देश का सम्मान बढ़ा है। कांग्रेस छवि धूमिल करने में लगी हुई है। केंद्रीय योजनाओं का लाभ देश और प्रदेश की जनता को मिल रहा है। इस दौरान पनियरा के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास, कृष्ण गोपाल जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed