फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Dams are being monitored, 29 flood posts are active, 291 divers are on standby

Maharajganj News: बांधों की निगरानी, 29 बाढ़ चौकियां सक्रिय, 291 गोताखोर मुस्तैद

Sat, 21 Jun 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 21 Jun 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Dams are being monitored, 29 flood posts are active, 291 divers are on standby
महराजगंज। जिले में बाढ़ से बचाव के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। 29 बाढ़ चौकियों की स्थापना के साथ ही 291 गोताखोर की व्यवस्था है। इसके अलावा अतिरिक्त संसाधनों की व्यवस्था भी कर ली गई है। हालांकि बांधों पर काम अभी जारी है।
विज्ञापन

राशन से लेकर दवा व परिवहन का मुकम्मल इंतजाम है। नेपाल सीमा से लगे क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण बाढ़ की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। मानसून की पहली दस्तक के साथ ही प्रशासन ने बाढ़ से निपटने के लिए कमर कस ली है। हर साल की तरह इस बार भी नेपाल सीमा से लगे क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण बाढ़ की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जलभराव और नदियों के जलस्तर में संभावित वृद्धि को ध्यान में रखते हुए प्रशासन पूरी तरह से सतर्क मोड़ पर है।
29 बाढ़ चौकियों पर लगातार 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। जिला प्रशासन ने 291 प्रशिक्षित गोताखोरों की व्यवस्था की है और 208 नाविकों को तैनात किया है। साथ ही 70 नाव पहले से ही संभावित बाढ़ क्षेत्रों में तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित लोगों को तत्काल राहत देने के लिए प्रशासन 25 खाद्यान्न वितरण केंद्रों की स्थापना किया है। जहां जरूरतमंदों को राशन और आवश्यक सामाग्री वितरित की जाएगी।
इसके साथ ही 21 स्थानों पर पशुओं के लिए अस्थाई शरणालय बनाएं गए हैं। ताकि मवेशियों को भी सुरक्षित स्थान पर रखा जा सके। बाढ़ से विस्थापित लोगों के लिए 19 राहत शिविर भी स्थापित किए गए हैं।

मशीनरी और परिवहन संसाधनों की व्यवस्था : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन ने मशीनरी और परिवहन संसाधनों की भी पर्याप्त व्यवस्था की है। जिले में 163 जेसीबी मशीनें 1583 ट्रैक्टर और 2120 पिकअप रखा गया है। ये मशीनें बाढ़ के दौरान सड़क मार्ग बहाल करने और बांधों की मरम्मत और राहत सामग्री पहुंचाने में उपयोगी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed