फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   dalit samman yatra

कांग्रेसियों ने निकाली दलित सम्मान यात्रा

Tue, 03 Aug 2021 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
dalit samman yatra
पिपरदेउरा में दलित सम्मान दिवस पर रैली निकालते कांग्रेसी।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
कांग्रेसियों ने निकाली दलित सम्मान यात्रा
विज्ञापन

- नेताओं ने दलितों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आलोक प्रसाद के नेतृत्व में मंगलवार को कांग्रेस जिला कार्यालय से दलित सम्मान यात्रा निकाली गई। सम्मान यात्रा पिपरदेउरा होते हुए बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद सम्पन्न हुआ।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा कि सरकार दलित विरोधी है। आए दिन दलितों पर हमले हो रहे हैं। दलितों के जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा किया जा रहा है। लेकिन सरकार खामोश है। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ में दलित प्रधान का पुलिस उत्पीड़न कर रही है। चंदौली में दबंगों द्वारा दलित परिवार को मारपीट कर घर जला दिया गया। सहारनपुर में एक दलित नौजवान की मूंछ काट दी गई। गोरखपुर में एक दलित सरकारी कर्मचारी की हत्या कर दी गई। कानून का डर लोगों में नहीं है। शासन में बैठे लोग जनता की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे है।
विज्ञापन

पूर्व सांसद जितेंद्र सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार जन विरोधी है। यह सरकार बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, किसान सभी मुद्दों पर विफल हो गई है। जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह ने कहा कि यह सरकार पूंजीपतियों की है। सभी लोग अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष गामा प्रसाद, पूर्णवासी यादव, रमाकांति त्रिपाठी, गोपाल शाही, विधि नारायन वर्मा, चंद्रजीत भारती, विनोद सिंह, जग्गू प्रसाद, वीरेंद्र रिछारिया, अकील शेख, उमेश कन्नौजिया, संदीप कन्नौजिया, राजी गुप्ता, मुंद्रिका प्रसाद, अकरम सलमानी,नूर आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed