{"_id":"592c6a634f1c1bdf7bbda712","slug":"daketer-arrested-for-rape-charges","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप के आरोप में डाक्टर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेप के आरोप में डाक्टर गिरफ्तार
महराजगंज/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के एक कस्बे की रहने वाली विवाहिता ने सोमवार को पुलिस को तहरीर देकर एक डॉक्टर पर धमकी देकर तीन साल तक रेप करने एवं मोबाइल पर अश्लील मैसेज व फोटो भेजने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने देर शाम आरोपित डॉक्टर शमीम लारी को गिरफ्तार कर लिया है। डा. लारी सिद्धार्थनगर में तैनात सरकारी डॉक्टर हैं। डॉक्टर के खिलाफ रेप सहित कई गंभीर धाराओं के केस दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता का कहना है कि शादी से पहले वह नगर के हनुमान चौक निवासी डा. शमीम लारी के घर पर काम करती थी। काम करने के दौरान डॉ. शमीम लगातार तीन साल तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। डॉक्टर पीड़िता की अश्लील फोटो होने की बात कहते हुए बात न मानने पर पीड़िता की बहन के साथ भी दुष्कर्म करने की धमकी देता था। इसी डर से उसने यह बात किसी से नहीं बताई। 27 मई 2017 को डॉक्टर के मोबाइल से उसके पास धमकी भरे मैसेज व अश्लील फोटो आने लगे। तब इसकी जानकारी उसने अपने पति और जेठानी को दी। पीड़िता का कहना है कि डॉक्टर से फोन पर इस बारे में बात करने पर उसने संबंध कायम रखने की बात कहते हुए उसे व उसके पति को जान से मारने की धमकी दी। इससे उसका पूरा परिवार भयभीत है। एसओ श्रीधर पाठक का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर डा. शमीम लारी के खिलाफ रेप, जानमाल की धमकी और गाली-गलौज का केस दर्ज कर आरोपी डाक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है।