फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Czech meritorious girls found

मेधावी छात्राओं को मिला चेक

Wed, 24 Aug 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज Updated Wed, 24 Aug 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Czech meritorious girls found
चेक ‌व‌ितर‌ित। - फोटो : अमर उजाला
 बजरंगी सिंह इंटरमीडिएट कालेज के मेघावी छात्राओं को समारोह पूर्वक कन्या विद्याधन का चेक वितरित किया गया। 
विज्ञापन

विद्यालय के संरक्षक पूर्व प्रधानाचार्य एंग्लो संस्कृत कालेज वीरेंद्र सिंह ने कहा कि अनुशासन, ईमानदारी और लगन से कोई भी मुश्किल राह आसान हो जाती है। कन्या विद्याधन न सिर्फ प्रोत्साहन है। बल्कि इसमें भविष्य की उम्मीद छिपी हुई है और इससे उच्च शिक्षा की राह आसान हो जाती है।
विद्यालय की मेघावी छात्रा अनुष्का उपाध्याय, पूजा यादव, ऋतु चौधरी, नीलम पासवान, शालू, जमेरुन्निशा, प्रज्ञा वर्मा 2015 और 16 में अच्छे अंकों के साथ इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण कर मेधावी सूची में स्थान लाया था। चयनित कुल सात छात्राओं को तीस-तीस हजार का चेक दिया गया। मेरिट में शीर्ष पर रहीं कुमारी अनुष्का उपाध्याय ने कहा कि कन्या विद्याधन के रूप में मिले तीस हजार रुपये के सदुपयोग से उच्च शिक्षा की राह आसान होगी साथ ही साथ अन्य छात्रों को प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रबंधक राजेश सिंह, प्रधानाचार्य अमित घोष, रामकेवल यादव, सुनील तिवारी, अखिलेश उपाध्याय, वीरेंद्र तिवारी, मारुतिनंदन चौबे, सुप्रिया द्विवेदी, मीना मिश्र आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed