फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Cut from eight to eight hours, people get annoyed

छह से आठ घंटे कटौती, लोग परेशान

Sun, 20 May 2018 12:48 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Sun, 20 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
Cut from eight to eight hours, people get annoyed
छह से आठ घंटे कटौती, लोग परेशान - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। शहर में इन दिनों अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। हर रोज औसतन छह से आठ घंटे दिन में बिजली कटौती हो रही है। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कटौती व इस उमस भरी गर्मी में लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। सबसे ज्यादा दिक्कत मरीजों को हो रही है। बिजली कटने पर जिला अस्पताल में जनरेटर चलाने में कर्मचारी हीलाहवाली करते हैं। इससे मरीजों की दिक्कत बढ़ जाती है। 
विज्ञापन


उधर, शनिवार को अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं रात के वक्त होने वाली कटौती से भी लोग  परेशान हैं। उधर, पॉश एरिया में भी छह घंटे कटौती हो रही है। विद्युत निगम के अधिकारी सिर्फ समस्याओं के समाधान का आश्वासन देकर जिम्मेदारी से अपना पल्ला झाड़ ले रहे हैं। शहर में हो रहे छह से आठ घंटे तक बिजली कटौती से नगर पालिका परिषद के 25 वार्डों में रहने वाली करीब 38 हजार आबादी परेशान है। बिजली कटौती के साथ ही लोग लो वोल्टेज की समस्या से भी जूझ रहे हैं। रात के समय में बिजली आने पर लो वोल्टेज के कारण लोगों की परेशानी बढ़ जा रही है। लोगों का कहना है कि दिन में छह से आठ घंटे तक की कटौती तथा रात में लो वोल्टेज के कारण इस उमस भरी  गर्मी में परेशानी बढ़ गई है।  लो वोल्टेज की सबसे ज्यादा समस्या  राजीवनगर, शास्त्री नगर, नेहरू नगर, गांधीनगर, सरोजनी नगर आदि इलाकों में है। रात के समय  लो वोल्टेज के कारण लोग परेशान रहते हैं। इसके चलते रात के समय लाइट आने पर भी लोगों को कोई फायदा नहीं होता है। विद्युत निगम के अधिकारियों का कहना है कि ओवरलोड कारण कई जगहों पर वोल्टेज काफी कम हो जाता है। इस समस्या के समाधान की कोशिश की जा रही है।बिजली कटौती से सबसे ज्यादा दिक्कत मरीजों और बुजुर्गों हो रही है। शनिवार को जिला अस्पताल में बिजली कटने के दौरान करीब आधे घंटे बाद जनरेटर चलाया गया। इस बीच मरीज परेशान रहे। कोटा मुकुंदपुर गांव से आए महेंद्र ने बताया कि तीन दिन से उनकी पत्नी अस्पताल में भर्ती हैं। बिजली  कटती है तो दिक्कत होती है। जनरेटर चलाने में बिना वजह देर की जाती है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed