{"_id":"5aad619c4f1c1b91778b6073","slug":"custam-chief-patna-conducted-inspecation-of-sunoli-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्टम चीफ पटना ने किया सोनौली कार्यालय का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्टम चीफ पटना ने किया सोनौली कार्यालय का निरीक्षण
maharaganj
Updated Sun, 18 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
निरीक्ष्ाण्ा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनौली। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली कस्टम कार्यालय का कस्टम चीफ पटना कैलास चंद गुप्ता ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ईडीआई सिस्टम (इलेक्ट्रानिक डेटा इंटरचेज सिस्टम) की जानकारी ली। साथ ही मादक पदार्थ एवं तस्करी रोकने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
शनिवार की दोपहर कस्टम चीफ पटना के सोनौली दौरे दौरान सहायक आयुक्त राजेन्द्र कुमार ने स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने कस्टम के नए भवन में बैठक कर आयात निर्यात एवं सरहद के व्यापारिक गतिविधियों की जानकारी ली। तस्करी रोकने के लिए सख्त निर्देश दिए। बताया कि सोनौली कस्टम पोर्ट के ईडीआई सिस्टम का काम प्रगति पर है। भौतिक निरीक्षण कर लिया गया है जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। बताया कि इसके शुरू हो जाने से व्यापारियों को लाभ मिलेगा। त्वरित कार्रवाई से ड्यूटी रिफंड में व्यापारियों, उद्योगपतियों को आसानी होगी। सरहद पर पहुंचने पर उन्होंने नो मेंस लेंड का भी निरीक्षण किया और नेपाल के अधिकारियों से भी मुलाकात की। इस मौके पर कस्टम अधीक्षक सुधीर त्यागी, पीके दास, अनिल सिंह, प्रभाकर सिह, राजेश पांडेय, अश्वनी कुमार, प्रवीण कुमार, सुनील यादव, नीलेश बख्शी, राजेश शास्त्री, श्रवण जायसवाल, मनीष ओझा, आशीष बाजपेयी आदि मौजूद रहे।