{"_id":"5d754d338ebc3e93a76fe22f","slug":"current-maharajganj-news-gkp3208255138","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से संविदाकर्मी झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आने से संविदाकर्मी झुलसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट की चपेट में आने से संविदाकर्मी झुलसा
अमर उजाला ब्यूरो
निचलौल। मुख्यालय मार्ग पर ओबरी गांव के पास खंभे पर चढ़कर कार्य कर रहा संविदा पर तैनात लाइनमैन करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। खंभे से जमीन पर गिरकर छटपटा रहे लाइनमैन को ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से भी लाइनमैन को चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया।
हरदी गांव निवासी लाइन मैन राधेश्याम उर्फ चिनक (35) दक्षिणी फीडर का शटडाउन लेकर कार्य करने खंभे पर चढ़े थे। ग्रामीणों ने बताया कि पावर हाउस के कर्मचारियों ने दक्षिणी फीडर की जगह दूसरे फीडर को शटडाउन दे दिया। जिससे यह घटना घटी। वहीं विभागीय कर्मचारियों की इस लापरवाही से क्षेत्र के लोगों सहित अन्य संविदाकर्मियों में गुस्सा है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से घायल लाइनमैन का समुचित इलाज कराने व सहायता राशि प्रदान करने की मांग की।
एसडीओ उपेंद्र नाथ चौरसिया ने बताया कि झुलसा संविदाकर्मी दक्षिणी फीडर से संबद्ध है। संविदाकर्मी की सूचना पर पावर हाउस के कर्मचारियों ने उक्त फीडर का शटडाउन दे दिया। लाइनमैन करंट की चपेट में आकर नहीं बल्कि खंभे से गिरकर घायल हुआ है।