फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   cullect list by education department

संपूर्णानंद के अभ्यर्थियों का ब्योरा एकत्र कर रहा विभाग

Mon, 13 Jul 2020 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
cullect list by education department
संपूर्णानंद के अभ्यर्थियों का ब्योरा एकत्र कर रहा विभाग
विज्ञापन

महराजगंज। समर्पित टीम की ओर से किए गए शिक्षक भर्ती जांच को ध्यान में रखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने संपूर्णानंद विश्वविद्यालय से स्नातक करने वाले शिक्षकों का ब्योरा एकत्र करना प्रारंभ किया है। विभाग ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से ऐसे शिक्षकों तथा उनकी तैनाती को लेकर विवरण मांगा है।
जिले में ऐसे भी शिक्षक हैं, जिन्होंने संपूर्णानंद विश्वविद्यालय से स्नातक करने के उपरांत नियुक्ति पाई है। नियुक्त शिक्षकों में कुछ जिले में अभी कार्यरत हैं, जबकि कुछ अंतरजनपदीय स्थानांतरण के तहत दूसरे जिले में भी स्थानांतरित हो चुके हैं। ऐसे में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से खंड शिक्षा अधिकारियों को ब्लॉकवार सूची भेजते हुए उनके वास्तविक स्थिति को जानने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

सूची के साथ भेजे गए प्रारूप पर यह भी सूचना मांगी गई है कि यदि उन्होंने स्थानांतरण लिया है तो स्थानांतरित जनपद के नाम व तिथि आदि का भी विवरण प्रारूप पर अंकित किया जाए। बीएसए जगदीश प्रसाद शुक्ल ने बताया कि शिक्षक भर्ती जांच को समयबद्ध रूप से कराने के लिए सभी आवश्यक जानकारी एकत्र की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed