फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Cross Country Race: Ravi and Goldie win

क्राॅस कंट्री रेस : रवि व गोल्डी जीते

Sat, 04 Oct 2025 01:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Cross Country Race: Ravi and Goldie win
दौड़ लगाते प्रतिभाग।
महराजगंज। गांधी और शास्त्री जयंती पर बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय क्रास कंट्री रेस स्पर्धा आयोजित हुई। जिला स्टेडियम में हुई स्पर्धा में 65 बालक और 56 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। बालकों में रवि तो बालिकाओं में गोल्डी ने रेस जीतकर सम्मान प्राप्त किया। क्रास कंट्री रेस बालक वर्ग को हरी झंडी डाॅ. वसीम अहमद और प्रदीप कुमार यादव ने दिखाई। रेस स्टेडियम गेट से होकर बलिया नाला पुल से होकर वापस लौटी जो 5 किमी की रही। इसमें पहला स्थान रवि, दूसरा रंजन तो तीसरा स्थान अभिषेक ने प्राप्त किया। अब्दुल, शिवम और मोहन ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। बालिका वर्ग की दौड़ स्पोर्ट्स स्टेडियम गेट से कारागार गेट से होकर वापस स्टेडियम लौटी जो कुल तीन किमी की रही। इसमें पहला स्थान गोल्डी, दूसरा चंदा तो तीसरा स्थान निधि को मिला। अनु, खुशबू और उजाला को सांत्वना पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम स्टेडियम में सुबह 8:30 बजे आयोजित किया गया, जिसमें महराजगंज कोतवाली के एसआई अखिलेश यादव व जिला क्रीड़ा अधिकारी सरिता रानी ने प्रतिभागियों को मेडल व सम्मान पत्र देकर उत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed